Greater Noida : पाली गांव में पहलवान खुशी भाटी का स्वागत
भारत
RP Raghuvanshi
23 Aug 2022 05:34 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद पाली गांव पहुंची खुशी भाटी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में गौतमबुद्घनगर के अंडर 15 में 62 किलो वर्ग में खुशी भाटी ने कांस्य पदक जीता है।
पदक जीतने के बाद ग्रेटर नोएडा के पाली गांव पहुंचने पर खुशी भाटी के दादा बालकिशन प्रधान व ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर चतर सिंह एवं रंजीत पहलवान कुश्ती के कोच रवि गुर्जर, यशपाल भाटी, रामगुलाम, देवदत्त शर्मा, गौरव भाटी, गुरुदेव भाटी, एडवोकेट अजयपाल भाटी, सोनू पहलवान, कुणाल तोगड़, जिलेराम, महावीर भाटी, राहुल भाटी, देवेंद्र बीडीसी, सुमित भाटी, सुधीर भाटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।