Greater Noida West: गौरसिटी के सामने बड़े नाले की सफ़ाई से कालोनी निवासियों को मिली राहत
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2022 07:25 PM
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेनोवेस्ट स्थित गौरसिटी के सामने बड़े नाले की सफ़ाई प्राधिकरण द्वारा कराए जाने पर आसपास के कालोनीवासियों ने खुशी जाहिर की है। दुर्गा इन्क्लेव कालोनी निवासी काफी समय से नाले की सफाई की माँग कर रहे थे।
दुर्गा इन्क्लेव कालोनी के सचिव व नेफोमा प्रतिनिधि संतोष वर्मा ने बताया 22 सितम्बर 2021 को ग्रेनोवेस्ट की गौर सिटी वन और टू के सामने 2011 में बने नाले की सफाई की शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई थी। काफी समय बाद नाले की सफाई का काम प्रारंभ हुआ नाले की गंदगी एवं गंदे पानी के रुकावट बनने से आसपास के इलाके में वातावरण एवं वायु प्रदूषण होता रहता था दुर्गंध से हाईवे से निकलने वाले को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा गंदे नाले की सफाई कराए जाने पर दुर्गा एनक्लेव आरडब्लूए उपाध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह, उप सचिव धनंजय शर्मा, सलाहकार हरकेश चौहान, आशु गुर्जर, अनिल दुबे, विजय प्रकाश, विजेंद्र कुमार के साथ स्थानीय निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया है।