Greater Noida West News : महागुन मार्ट के पास पार्किंग के लिए बेलने पड़ते हैं पापड़
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:04 AM
Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट । नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी गाडिय़ों की पार्किंग की समस्या खड़ी होती जा रही है। नोएडा में खरीददारी करने जाने के दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। 1 जून से नोएडा प्राधिकरण ने शहर में अधिकृत पार्किंग स्थलों पर तय की गई दरों को कम कर दिया है। इसके बावजूद वाहन चालक सड़कों पर या फिर नो पॉर्किंग जोन में गाडिय़ां पार्क कर रहे हैं। पार्किंग की समस्या तेजी से विकसित होते ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी बढऩे लगी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न मार्केटों, सोसायटी, लोकल मार्केट में गाडिय़ों की पार्किंग एक बड़ी समस्या है। सड़क पर गाडियां खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काट दिया जाता है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड सिटी के आसपास तथा महागुन मार्ट के पास वाहन चालकों को इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। व्यवसायी विशाल श्रीवास्तव ने एक ट्वीट करके महागुन मार्ट में पार्किंग की समस्या को उठाया है। ट्वीट में विशाल ने कहा है कि यहां बिल्डर ने न तो पार्किंग की कोई व्यवस्था की है और न ही यहां कोई अधिकृत पार्किंग है।