Greater Noida West News : ला रेजिडेंसिया सोसायटी में 18वीं मंजिल से कूदी महिला
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:58 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र के टेकजोन-4 में स्थित लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी की 18वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने देर रात आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते महिला ने 18वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
टेकजोन-4 में स्थित लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी के टॉवर नंबर-14 के 18वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 1801 में चंद्रमोहन पुत्र नत्थू अपने परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक कल रात चंद्रमोहन की पत्नी 54 वर्षीय नीरू का परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। इस दौरान घर में चंद्रमोहन, उनका बेटा और उनकी बहू भी मौजूद थी।
विवाद के बाद नीरू अपने कमरे में चली गईं और कुछ ही देर बाद कमरे की बालकनी से छलांक लगा दी। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।