Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के (YMCA) क्लब के स्विमिंग पूल में डूबा युवक
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:08 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 क्षेत्र के वाईएमसीए में बने स्विमिंग पूल में आज एक (25 वर्षीय) युवक तैराकी करते समय डूब गया। स्वीमिंग पूल में मौजूद ट्रेनर्स के द्वारा उसे बाहर निकालकर कैलाश अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि वाईएमसीए स्विमिंग पूल में आज कपिल भाटी (25 वर्ष) पुत्र रतन सिंह भाटी निवासी एफ-63 गामा प्रथम तैराकी के लिए आए। वह तैराकी करते समय दौरे या किसी अन्य कारण से अचेत हो गए। उन्हें तुरंत ट्रेनर्स ने बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।