Greater Noida : धारदार हथियार से युवक की हत्या, लखनावली के पास मिला शव
भारत
RP Raghuvanshi
26 Apr 2023 09:13 PM
ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के लखनावली मोड़ के पास आज सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पेट पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि लखनावली मोड़ के पास एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पेट पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। आशंका है कि युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।