Advertisement
Advertisement

Advertisement
Grinder app : सोशल मीडिया पर ग्रिंडर ऐप (Grinder app) की खूब धूम मची हुई है। ग्रिंडर ऐप (Grinder app) का प्रयोग करने वाले लोग बहुत तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में लोग ग्रिंडर ऐप (Grinder app) डाउनलोड कर रहे हैं। हम आपको बता दें कि ग्रिंडर ऐप (Grinder app) एक खतरनाक ऐप है। जहां कुछ लोग ग्रिंडर ऐप (Grinder app) के द्वारा खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग इस ऐप के कारण बर्बाद भी हो रहे हैं। Grinder app
डिजिटल युग में अनेक डेटिंग ऐप प्रचलित हैं। डेटिंग ऐप के जरिए लोग अपनी जिंदगी में खुशी की तलाश करते हैं। ढेर सारे डेटिंग ऐप की भीड़ में ग्रिंडर ऐप (Grinder app) का नाम भी शामिल है। ग्रिंडर ऐप (Grinder app) खासतौर से LGBTQ समाज के लिए किया जाता है। LGBTQ समाज में L यानि लेस्बियन (Lesbian), G यानि गे (Gay), B यानि (bisexual) , T यानि (Transgender) तथा Q यानि (Queer) शामिल होते हैं। यह LGBTQ समाज यौन रूझान के मामले में सामान्य नागरिकों से अलग होता है। इसी LGBTQ समाज को ध्यान में रखकर इसी प्रकार की खास यौन इच्छा रखने वाले लोगों के लिए (Grinder app) तैयार किया गया है। ग्रिंडर ऐप (Grinder app) के द्वारा LGBTQ समाज के दूसरे लोगों से दोस्ती करने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है। साइबर फ्रॉड करने वाले लोग ग्रिंडर ऐप (Grinder app) के द्वारा लोगों की जिंदगी बर्बाद करने में लगे हुए हैं। बाकायदा लडक़ी बनकर ग्रिंडर ऐप (Grinder app) के द्वारा लोगों को ठगने के ढेर सारे मामले सामने आ चुके हैं। Grinder app
उत्तर प्रदेश के नोएडा में तैनात नोएडा कमिश्ररी पुलिस ने हाल ही में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे में बताया गया है कि कई लोग फेक प्रोफाइल्स बनाकर Grindr पर दूसरों को धोखा दे रहे हैं. खासकर कुछ लड़के लड़कियों की तस्वीरें या नकली नाम-जानकारी डालकर प्रोफाइल बनाते हैं ताकि वे दूसरे यूज़र्स को झांसे में ले सकें। इसका मकसद कई बार सिर्फ मज़ाक करना नहीं, बल्कि लोगों से पैसे ऐंठना, ब्लैकमेल करना या निजी जानकारी चुराना होता है. नोएडा पुलिस समेत देश भर की पुलिस के पास इस प्रकार के मामले रोज आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रिंडर ऐप (Grinder app) पर
Catfishing: यानी किसी और की फोटो लगाकर फेक प्रोफाइल बनाना
Emotionally Manipulate करना: सामने वाले की भावनाओं से खेलना
पर्सनल डिटेल्स लेना: चैट के ज़रिए नंबर, लोकेशन, या फोटो हासिल करना
ब्लैकमेल या ठगी: बाद में उन जानकारी का गलत इस्तेमाल करना जैसे काम इस ऐप पर होते हैं। Grinder app
जानकारों का कहना है कि Grindr जैसे प्लेटफॉर्म्स संवेदनशील होते हैं, क्योंकि यहां लोग अपनी पहचान के साथ खुलते हैं। अगर कोई गलत इरादे से ऐप का इस्तेमाल करता है, तो यह न सिर्फ धोखा है बल्कि कानूनी अपराध भी हो सकता है।
Grindr LGBTQ+ समुदाय के लिए एक मजबूत सोशल नेटवर्किंग टूल हो सकता है, अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए। लेकिन अगर कोई इसका गलत फायदा उठाए तो सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी भी ऑनलाइन चैट या मुलाकात से पहले व्यक्ति की पहचान जांच लें और अपनी निजी जानकारी शेयर करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं. उचित तो यही होगा कि ग्रंडर ऐप (Grinder app) प्रयोग ही ना करें। Grinder app
Advertisement
Advertisement