अगस्त 2025 में GST कलेक्शन, सरकार के खजाने में इतनी कमाई
भारत
चेतना मंच
02 Sep 2025 03:47 PM
सरकार के खजाने में GST कलेक्शन की अच्छी-खासी राशि जमा हुई है। अगस्त 2025 में जीएसटी कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है लेकिन साल-दर-साल तुलना करें तो लगभग 6.5% की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल अगस्त 2024 में GST कलेक्शन लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपए था, जबकि इस साल अगस्त में यह बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। August GST Collection 2025
हालांकि, जुलाई 2025 में GST कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपए था जो अगस्त से थोड़ा ज्यादा था। इसका मतलब है कि जुलाई के त्योहारों और आर्थिक गतिविधियों की वजह से संग्रह ज्यादा हुआ था जबकि अगस्त में यह थोड़ा सामान्य स्तर पर लौटा।
अप्रैल का महीना रहा बेहद खास
इस साल अप्रैल का महीना GST कलेक्शन के लिहाज से सबसे बेहतर रहा, जब सरकार ने रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा, अगस्त 2025 में कुल घरेलू राजस्व (ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू) भी 1.36 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल के मुकाबले 6.6% ज्यादा है। वहीं, इम्पोर्ट टैक्स में थोड़ी गिरावट आई है जो साल-दर-साल 1.2% कम होकर 49,354 करोड़ रुपये रहा।
GST सुधारों से उम्मीदें बढ़ीं
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST में अगले स्तर के सुधारों का ऐलान किया था जो दिवाली तक पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सुधार आम जनता और खासकर छोटे व्यवसायियों को बड़ी कर राहत देंगे। GST लागू हुए आठ साल हो चुके हैं और अब इसे और सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का समय आ गया है।
राज्य सरकारें भी GST सुधारों के समर्थन में हैं। खासकर विपक्षी शासित राज्यों का कहना है कि GST की दरें युक्तिसंगत होनी चाहिए ताकि व्यापार और आम जनता दोनों को फायदा मिले। साथ ही मुनाफाखोरी पर नियंत्रण भी जरूरी है ताकि लाभ कुछ बड़े समूहों तक सीमित न रहे। August GST Collection 2025