
Gujarat ATS: दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तहत हिमाचल प्रदेश में जहां आज प्रथम चरण का मतदान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर गुजरात राज्य में प्रथम चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा, लेकिन इससे पहले गुजरात में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने अपनी कार्रवाई के तहत एक सौ से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की और 65 लोगों को गिरफ्तार किया।
देश विरोधी गतिविधि को रोकने के लिए गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती देर रात को गुजरात के 13 जिलों के 100 ठिकानों पर गुजरात एटीएस ने छापा मारा है। इस कार्रवाई में 65 लोगों को गुजरात एटीएस की तरफ से गिरफ्तार भी किया गया है। बताया गया है कि अहमदाबाद, भरूच, सूरत, भावनगर और जामनगर में छापेमारी जारी है। बता दें कि एजेंसी ने फर्जी बिलों के नाम पर करोड़ों रुपये के हेरफेर के मामले को लेकर छापेमारी की है।
आपको बता दें कि गुजरात में इस वक्त विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है। ऐसे में एटीएस की इस कार्रवाई ने यहां के तापमान को और अधिक बढ़ा दिया है।
Read More -