Gujarat Chunav: मतदान से पहले अपनी मां से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
Gujarat Chunav 2022
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 02:09 PM
Gujarat Chunav 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान सोमवार 5 दिसंबर को होना है। मतदान की तैयारियां सभी पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां भी अपने अपने बूथ पर पहुंच चुकी है। सुबह होते ही मतदान की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इस बीच मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए मिलने पहुंचे।
Gujarat Chunav 2022
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने के लिए गुजरात के गांधीनगर पहुंचे है। गुजरात भाजपा ने पीएम मोदी और हीराबेन से मिलने की फोटो जारी की हैं।
इन फोटोज में पीएम मोदी मां हीराबेन से से आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। वह सोफे पर बैठ उनसे चाय पीते दिख रहे हैं. एक तस्वीर में पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं।
ये फोटो गुजरात भाजपा के ट्विटर हैंडल से भी जारी की गई हैं। इन फोटो की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। भाजपा समर्थक पीएम मोदी की तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं।
https://twitter.com/BJP4Gujarat/status/1599383188388081664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599383188388081664%7Ctwgr%5E454decf3ba15074d54544e7e42ce9cc61a6dd7fd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fgujarat%2Fpm-narendra-modi-meets-his-mother-heeraben-in-gandhinagar-5780897%2F
आपको बता दें कि एक दिसंबर को गुजरात में पहले चरण का मतदान हुआ था। 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। अब पांच दिसंबर को बाकी सीटों पर वोटिंग होनी है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा गुजरात में पिछले 27 साल से सत्ता में है।