
Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने धोराजी से महेंद्रभाई पाडलिया, खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या, डेडियापाड़ा से हितेश देवजी वसावा और चौर्यासी से संदीप देसाई को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। इन 6 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को मतदान होना है।
https://twitter.com/BJP4India/status/1591290805674999810?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1591290805674999810%7Ctwgr%5Ecd33b96d303b6b5ccfaa275c8f53cd6e26e2b0d8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fbjp-released-second-list-for-gujarat-assembly-election-2022-announced-six-candidates-names%2F1437254166 उम्मीदवारों के नामों का हुआ ऐलान
आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 10 नवंबर को अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्ट आने के बाद भाजपा अब तक अपने 166 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। भाजपा की पहली लिस्ट में पहले चरण के चुनाव वाले 83 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत चुनाव वाले 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।
गुजरात में दो चरणों में होगा मतदान
जान लें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। गुजरात में पहले चरण के चुनाव वाले 89 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। वोटों की काउंटिंग 8 दिसंबर को होगी।
Read More -