
Gujarat Assembly Election 2022 2nd Phase Voting: गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में 93 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में कुल 833 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
इसके अलावा यूपी में एक लोकसभा सीट मैनपुरी और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए अहमदाबाद के राणिप के निशान पब्लिक स्कूल जा रहे लोगों का अभिवादन किया
कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी ने बोटाड में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "प्रथम चरण में कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिला था और आज भी हर बूथ पर मतदाताओं की भीड़ है, कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है आने वाले 8 तारीख को कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा।"
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।