Gujrat News : पीएम मोदी के जन्म स्थान वड़नगर में दी गई हीराबेन को श्रद्धांजलि
Tribute to Heeraben given in PM Modi's birth place Badnagar
भारत
चेतना मंच
01 Jan 2023 08:42 PM
Gujrat News : हीराबेन के परिजनों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निमा आचार्य तथा पूर्व विधायक माया कोडनानी भी उपस्थित रहीं। गुजरात के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शुभचिंतकों और वड़नगर के निवासियों ने सुबह से कतारबद्ध होकर हीराबेन को श्रद्धांजलि दी।
मेहसाणा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को मोदी के जन्मस्थान वड़नगर में आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता और अन्य क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे। हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद में निधन हो गया था। वह 99 वर्ष की थीं।
Gujrat News
वड़नगर के व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार से तीन दिन के लिए बाजार बंद किया है। वड़नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय सभागर में रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रार्थना सभा में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधायक पूर्णेश मोदी तथा जेठा भारवाड़ और अन्य लोगों ने भाग लिया।
हीराबेन के परिजनों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निमा आचार्य तथा पूर्व विधायक माया कोडनानी भी उपस्थित रहीं। गुजरात के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शुभचिंतकों और वड़नगर के निवासियों ने सुबह से कतारबद्ध होकर हीराबेन को श्रद्धांजलि दी।
Gujrat News
कोडनानी ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि हीराबा ने ‘विश्व रत्न’ नरेन्द्र भाई को जन्म दिया, जो आज पूरी दुनिया में भारत को गौरव दिला रहे हैं और उसे ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में लगे हुए हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि अहमदाबाद शहर से तथा राज्य के अन्य हिस्सों से आए धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रार्थना सभा में भाग लिया।