Gujrat Political News : गुजरात के व्यापारियों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी: अरविंद केजरीवाल
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:59 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:59 AM
Ahmedabad/Surat/Gujarat : अहमदाबाद/सूरत/गुजरात | आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के व्यापारियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया है | एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल हब कहे जाने वाले सूरत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के व्यापारी बार - बार बिजली कटौती से परेशान हैं |
इस गंभीर समस्या पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना बयान देते हुए कहा कि, "पहले दिल्ली में भी बिजली कटौती बहुत होती थी। अब 24 घंटे बिजली आती है। सूरत के सभी कारोबारी भाइयों से मेरा वादा है, दिल्ली की तरह गुजरात में भी आपको 24 घंटे बिजली देंगे।"
यह बड़े ताज्जुब की बात है कि भाजपा हमेशा गुजरात मॉडल की बात करता है, लेकिन आज हम सब देख सकते हैं कि गुजरात मॉडल के नाम पर अब तक सिर्फ झूठ ही फैलाया गया है, क्योंकि आज तक गुजरात में कारोबार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा ने पिछले 27 सालों में कोई काम नहीं किया। लेकिन आज भाजपा के गुजरात मॉडल की असलियत धीरे-धीरे लोगों के सामने आ रही हैं। गुजरात सालों से एक व्यापार की भूमि के तौर पर जाना जाता है, लेकिन आज यह बड़ी दुख की बात है कि 27 साल से शासन करने वाली भाजपा सरकार गुजरात के व्यापारियों की समस्या हल करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही।
सूरत वीवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और टेक्स्टाइल कारोबारी विजय भाई मांगुकिया ने बताया कि, बिजली कटौती की समस्या के चलते कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली सप्लाई में पावर कट होने से मशीनों में लगी मोटर जल जाती हैं। बिजली बिल ज्यादा आता है और कपड़े का उत्पादन कम होता है। कारोबारियों ने बताया कि बिजली सप्लाई के दौरान एक बार पावर कट होने से वीविंग यूनिट फिर से चालू करने से 2 हजार रुपये का नुकसान होता है। बिजली कटौती की समस्या से सूरत में कीम, करंज, पीपोदरा, सायन, गोथान, जोलवा, सचिन और पलसाना सहित अनेक औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारी परेशान हैं।
लेकिन अब गुजरात के व्यापारियों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी ने वादा किया है की, दिसंबर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गुजरात में रिहायशी इलाकों के साथ साथ व्यापारियों को भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी। आम आदमी पार्टी हमेशा से जनता की समस्याओं को हल करती आई है और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गुजरात के सारे लोगों की समस्याएं हल की जाएगी।