Gujrat Political News : विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की घोषणा की
Aam Aadmi Party announces 20 candidates for assembly elections
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:54 AM
Gujrat Political News :अहमदाबाद/गुजरात। पूरे गुजरात में आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन गई है। इस बीच पार्टी ने 20 और उम्मीदवारों की घोषणा सूची जारी कर दी है।
Gujrat Political News :
जिन उम्मीवारों की सूची जारी की गई है, उनमें रापर विधानसभा से अंबालाल पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वडगाम विधानसभा से दलपत भाटिया मेहसाणा विधानसभा से भगत पटेल, विजापुर सीट से चिरागभाई पटेल, भिलोडा सीट से रूपसिंह भगोड़ा, बायड विधानसभा से चुनीलाल पटेल, प्रांतिज विधानसभा से अल्पेश पटेल, घाटलोडिया विधानसभा से विजय पटेल, जूनागढ़ विधानसभा से चेतन गजेरा, विसावदर विधानसभा से भुपत भयाणी, बोरसद विधानसभा से मनीष पटेल, अंकलाव विधानसभा से गजेंद्र सिंह, उमरेठ विधानसभा से अमरीशभाई पटेल, कपड़वंज विधानसभा से मनुभाई पटेल, संतरामपुर विधानसभा से पर्वत वाघोड़िया फौजी, दाहोद विधानसभा से प्रो. दिनेश मुनिया, मांजलपुर विधानसभा से विरल पांचाल, सूरत उत्तर विधानसभा सीट से महेंद्र नावडीया, डांग विधानसभा से एडवोकेट सुनील गामीत और वलसाड विधानसभा से राजू मरचा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।