
Arvind Kejriwal in Gujrat[/caption]
गुजरात के लोगों को मुफ्त में अयोध्या के राम लल्ला के दर्शन करने ले जाएंगे: अरविंद केजरीवाल
अगले साल भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सब लोग मंदिर देखने जाना चाहते हैं। लेकिन आने जाने में और खाने-पीने में काफी खर्चा हो जाता है। लेकिन दिल्ली में हमने एक योजना शुरू की है जिसमें हम दिल्ली वालों को मुफ्त में अयोध्या के भगवान श्री राम के दर्शन करने ले जाते हैं। दिल्ली से एक स्पेशल ट्रेन जाती हैं। उस ट्रेन में सारे के सारे राम भक्त होते हैं। इन सभी राम भक्तों का आना जाना खाना पीना रहना सब फ्री है। यहां तक कि आपको घर से लेना और अंत में घर छोड़ना यह सब जिम्मेदारी थी दिल्ली सरकार निभाती है और यह सब फ्री है। जब दिल्ली से ट्रेन निकलती है तो मैं खुद उन्हें छोड़ने जाता हूं और जब ट्रेन वापस आती है तो मैं खुद उनको लेने जाता हूं। लोग मुझे बहुत आशीर्वाद देते हैं। मेरा गुजरात की जनता से वादा है कि गुजरात में भी हमारी सरकार बनने के बाद गुजरात के लोगों को मुफ्त में अयोध्या के भगवान श्री राम के दर्शन करने ले जाएंगे।
कांग्रेस और भाजपा के बीच में इलू-इलू चल रहा है: अरविंद केजरीवाल
मुझे राजनीति करनी नहीं आती, मुझे गुंडागर्दी करनी नहीं आती, मुझे भ्रष्टाचार करना नहीं आता, मेरे से स्कूल बनवा लो, अस्पताल बनवा लो, मैं जनता की सेवा करना जानता हूं। यह लोग मुझे कहते हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है, फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। क्योंकि इनको डर लग रहा है कि अगर केजरीवाल की सरकार आ गई और उसने सब जनता में बांट दिया तो इनकी लूट बंद हो जाएगी। कांग्रेस और भाजपा एक हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के बीच में इलू-इलू चल रहा है। यह लोग मिलकर आम आदमी पार्टी को अपशब्द कहते है। इन लोगों ने कैसे भी करके ठान लिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बननी चाहिए।