Gujrat Political News : ‘आप’ के गुजरात सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने सूरत में निकाला रोड शो
AAP's Gujarat co-in-charge Raghav Chadha took out a grand roadshow in Surat
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:27 AM
Gujrat Political News : अहमदाबाद/सूरत (गुजरात)। आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सूरत शहर में रोड शो निकाला। इस दौरान भारी संख्या में ‘आप’ कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
सूरत के लोगों को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि सूरत में लोगों का जोश देखकर गुजरात का मूड समझा जा सकता है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि भाजपा वाले फर्जी सर्वे दिखाकर जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन, केंद्र सरकार की एजेंसी आईबी ने उन्हें गुजरात चुनाव पर एक ऐसी सर्वे रिपोर्ट दी है, जिससे भाजपा की नींद उड़ चुकी है।
Gujrat Political News :
राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में इस बार बदलाव की लहर है। लोग आम आदमी पार्टी को बदलाव के रूप में देख रहे हैं। गुजरात परिवर्तन की मांग रहा है, आम आदमी पार्टी इस रण के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से गुजरात में राज कर रही भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हम सबको मिलकर उखाड़ फेंकना है। उन्होंने लोगों से आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बनाने की अपील भी की।
Gujrat Political News :
इससे पहले राघव चड्ढा ने सूरत में आप पार्षदों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद राघव चड्ढा ने कतारगाम पहुंचकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।