Gujrat Political News : गुजरात में गाय माता का पालनहार बनेंगे अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal became the caretaker of mother cow in Gujarat
भारत
चेतना मंच
02 Oct 2022 09:53 PM
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर दिन अपनी बढ़त बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नित नए ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने अब गाय माता को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गाय माता के पालन के लिए सरकार की ओर से प्रति गाय के हिसाब से एक दिन का 40 रुपये देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो गाय दूध देना बंद कर देती है और सड़कों पर घूमने लगती है, उनके लिए पंजारा पोल मनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में गायों की अनदेखी हो रही है। हम गायों की देखभाल के लिए हर कदम उठाएंगे।
Gujrat Political News :
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह हर वर्ग के लोगों को अलग-अलग गारंटी दे रहे हैं। युवाओं को रोजगार की गारंटी और महिलाओं को पेंशन की गारंटी के साथ ही मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की गारंटी दे चुके हैं।
Gujrat Political News :
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आईबी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा है कि सूत्रों ने बताया है कि आज अगर गुजरात में चुनाव हो तो आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से बुरी तरह बौखलाई भाजपा-कांग्रेस के साथ है। सीक्रेट मीटिंग कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा का प्रयास कांग्रेस को मजबूत कर एंटी बीजेपी वोटों को बांटना है। इसके अलावा कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि ‘आप’ के वोट को काटना है। इसके साथ ही केजरीवाल ने उस ऑटो रिक्शा वाले को लेकर भी अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि बीजेपी वाले भी मुझे खाने के लिए बुलाते हैं। अपने नेता को नहीं। हम सब से प्यार करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो कांग्रेस-बीजेपी वालों का भी बिजली माफ करेंगे। उनके बच्चों के लिए भी स्कूल बनाएंगे।
Gujrat Political News :
कांग्रेस पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक थे, 8 भाजपा में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के दो विधायक हैं और दोनों आम आदमी पार्टी में ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो बीजेपी की जेब में बैठी है। जब बीजेपी चाहती है उतने एमएलए खरीद लेती है। बाकी स्टॉक में रखती है। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए एक साझी रणनीति बनाई है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद ऑपरेशन लोटस से पीड़ित है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में सरकार गिरा दी। फिर भी कांग्रेस चाहती है कि पंजाब में ऑपरेशन लोटस कामयाब हो। दोनों मिले हुए हैं।