Gujrat Political News : भाजपा ने चुनाव से पहले हार मान ली है : मनोज सोरठीया
Gujrat Political Leader : Manoj Sorathia
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:17 PM
Gujrat Political News : आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठीया ने एक अहम मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, कल गांधीनगर में जूना सचिवालय के ब्लॉक नंबर 16 की दूसरी मंजिल पर आग लग गई थी। इस आग पर काबू पाने में करीब 4 घंटे जीतना का समय लगा और बड़ी संख्या में सरकारी फाइलें जलकर खाक हो गईं। कल पहली नजर में ऐसा लग रहा था कि कोई प्राकृतिक घटना होगी। लेकिन सचिवालय में काम करने वाले एक सूत्र से इस बात की जानकारी मिली है कि यह घटना सामान्य नहीं है।
Gujrat Political News :
जहां आग लगी है वह ग्रामीण विकास कमिश्नर की ओफीस थी और उसमें बड़ी संख्या में रुरल डेवलपमेंट की फाइलें थीं। एक RTI एक्टिविस्ट ने आम आदमी पार्टी को बताया है कि, गुजरात के ग्रामीण इलाकों में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है लेकिन सरकारी फाइलों में काम पूरा हो गया है। और इस पेपर पर किए गए कार्यों की फाइलें इस विभाग में थीं। इसका मतलब है कि गांव के विकास के नाम पर करोड़ों रुपये को निगल जाने का षड्यंत्र हुआ है और इस भ्रष्टाचार को बाहर आने से रोकने के लिए फाइलें जला दी गई हैं।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221015-WA0011.mp4"][/video]
आज समझ में आया है कि गोपाल इटालिया के वीडियो पर विवाद पैदा कर कर किसी का ध्यान न जाए उस तरह से इन फाइलों को जलाया गया है। भाजपा नेता जानते हैं कि जनता इस बार माफ नहीं करेगी और दोबारा सरकार नहीं बनने वाली, इसलिए भाजपा के पाप को छिपाने के लिए यह आग लगाई गई है। भाजपा की गौरव यात्रा में भी लोग 27 साल का हिसाब मांग रहे हैं। मोरबी समेत कई जगहों पर गौरव यात्रा का जाहिर में विरोध हो रहा है। गौरव लेने के नाम पर भाजपा के जो नेता जो नौटंकी कर रहे हैं, वो जवाब दे कि जली हुई फाइलों में क्या था?
गांवों में विकास दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा और पैसा खर्च हो जाता है तो आज पता चला है कि यह सारा पैसा भाजपा नेताओं की जेब में जा रहा है। भाजपा ने चुनाव से पहले हार मान ली है और भ्रष्टाचार के सबूतो को मिटाया जा रहा है। पिछले 27 वर्षों के शासन का हिसाब नहीं देने वाले पाटिल साहब को कहना चाहता हूं, यदि आप में हिंमत है, तो इस घटना के तथ्यों को सामने लाएं और जनता को बताएं कि इन जली हुई फाइलों में क्या जानकारी थी?