Gujrat Political News : दिल्ली के चार सरकारी स्कूल राष्ट्रीय सर्वेक्षण में टॉप 10 में शामिल : गोपाल इटालिया
Four government schools in Delhi included in top 10 in national survey: Gopal Italia
भारत
चेतना मंच
12 Oct 2022 11:16 PM
Ahmedabad : अहमदाबाद (गुजरात)। एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण की घोषणा की गई है, जिसमें साल 2022-23 के लिए पूरे देश के स्कूलों की रैंकिंग का सर्वे किया गया है। इस सर्वे में देश के टॉप टेन स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है। उसमें टॉप 10 में दिल्ली के चार सरकारी स्कूल शामिल हैं। यह देश के लिए और दिल्ली के लिए भी गर्व की बात है कि एक ईमानदार सरकार ने शिक्षा के विषय में इतना अच्छा काम किया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देश में नंबर वन का दर्जा मिला है।
Gujrat Political News :
गोपाल इटालिया ने कहा कि यह भी दुख की बात है कि तथाकथित मॉडल के विकास में गुजरात की एक भी स्कूल को टॉप टेन में स्थान नहीं मिल पाया है। 27 साल से विकास के वादे करने वाले लोग नेशनल रैंकिंग में आयें एसी एक भी स्कूल का निर्माण नहीं कर पाए हैं जो टॉप टेन में आए। मैं हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी के उन लाखों कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं जो दिन-रात काम कर रहे हैं। आप सभी की मेहनत से, आप सभी की मेहनत से दिल्ली के सरकारी स्कूल देश में नंबर वन पर आ गए हैं।