Gujrat Political News : गुजरात चुनाव : राहुल ने लगाई वादों की झड़ी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:25 AM
Ahmedabad : अहमदाबाद। गुजरात चुनाव का बिगुल बज चुका है। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने रैली को संबोधित वादों की झड़ी लगा दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा (BJP) पर करारा हमला (hard attack) किया और कहा, सरदार पटेल (Sardar Patel) किसानों की आवाज थे, भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा (tallest statue) बनाई गई है, और दूसरी तरफ उन लोगों के खिलाफ काम किए गए हैं, जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं, जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा कि गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति?
कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।