Gujrat Political News : सरकार बनने पर आशा वर्कर बहनों की मांगों को पूरा करना प्राथमिकता : केजरीवाल
If the government is formed, it is a priority to fulfill the demands of the Asha worker sisters: Kejriwal
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:23 PM
Ahmedabad/Vadodara : अहमदाबाद/वडोदरा (गुजरात)। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे गुजरात में खुद को एक मजबूत विकल्प के तौर पर स्थापित कर चुकी है। पार्टी को जनता से मिल रहे भारी समर्थन के आधार पर कहा जा सकता है कि लोग गुजरात की सत्ता आप को सौंपने को तैयार हैं। गुजरात के हर समुदाय, जाति, धर्म और हर एक व्यवसाय से जुड़े लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। समाजसेवा के के लिए अन्य पार्टियों में शामिल ईमानदार लोग भी आम आदमी पार्टी से जुड़कर जनता की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात की गुजरात में आशा वर्कर (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) आंदोलन का नेतृत्व करने वाली चंद्रिकाबेन सोलंकी ने भी आप का दामन थाम लिया है।
Gujrat Political News :
चंद्रिकाबेन कॉन्ट्रैक्ट और निश्चित वेतन संघर्ष समिति महिला विंग की अध्यक्ष हैं। उन्होंने गुजरात के प्राथमिक शिक्षा विभाग में विद्या सहायक (लर्निंग असिस्टेंट) के रूप में भी काम किया है। चंद्रिकाबेन अपनी योग्यता के अनुसार एक आरामदायक जीवन जीने में सक्षम थीं, लेकिन जब उन्होंने कामदारों के आर्थिक शोषण पर एक प्रस्तुति से बहुत प्रभावित हुईं। उसक बाद वह साल 2016 में कामदारों के अधिकारों के लिए लड़ने, उन पीड़ितों की आवाज बनीं। उन्हें अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Gujrat Political News :
चंद्रिकाबेन सरकार से निराश आशा वर्कर की सभी मांगों और समस्याओं को लेकर अरविंद केजरीवाल के पास गईं। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद 15 दिसंबर को जब सरकार बनेगी तो आशा वर्कर बहनों की सभी मांगें पूरी जाएगी।