Gujrat Political News : गुजरात में एक भी सुविधा मुफ्त नहीं, फिर भी 3.5 लाख करोड़ का कर्ज: इसुदान गढ़वी
भारत
RP Raghuvanshi
08 Sep 2022 10:03 PM
आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तब गुजरात का बजट फायदे में होगा: इसुदान गढ़वी
Ahmedabad : अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील ने फिर से अपनी गुजरात विरोधी मानसिकता दिखाई है। हम जानते हैं कि आप गुजराती नहीं हैं, आप गैर-गुजराती हैं, इसलिए आपके पास गुजराती विरोधी मानसिकता है। गुजरात के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री में मिले तो आपको पेट में दर्द होता है, आपको 4000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है तो उसको छोड़िए। मैंने रिपोर्ट में पढ़ा कि आप करोड़पति हैं, तो आप जनता के टैक्स के पैसे से मिलने वाली फ्री की सुविधाओं को छोड़ दीजिए। फ्री रेवड़ी कहकर आप गुजरात की जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। आप कह रहे हैं कि मुफ्त रेवड़ी देकर गुजरात बर्बाद हो जाएगा, दिल्ली में सभी सेवाएं मुफ्त हैं, लेकिन दिल्ली सरकार मुनाफे में चल रही है। गुजरात में आप एक भी चीज फ्री में नहीं दे रहे हैं, लेकिन फिर भी गुजरात पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज है।
इसुदान गढवी ने सीआर पाटील और भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए आगे कहा कि आपने गुजरात को डुबो दिया है। गुजरात के लोगों को उनके टैक्स का पैसा दो या फिर कुर्सी खाली कर दो। आप देखिए, हम महिलाओं को एक हजार रुपये देंगे, हम मुफ्त बिजली देंगे, सभी सेवाएं घर पर ही देंगे, सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, इतना सब देने के बाद भी आम आदमी पार्टी की सरकार में गुजरात का बजट नफे में होगा, यह हम आपको लिखकर देते हैं। हम आपकी तरह भ्रष्ट नहीं हैं।