Gujrat Political News : देश में केवल दिल्ली सरकार बजट का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च करती है : मनीष सिसोदिया
Only Delhi government in the country spends 25 percent of the budget on education: Manish Sisodia
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:07 AM
Ahmedabad/Somnath : अहमदाबाद/सोमनाथ (गुजरात)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं आज सुबह सोमनाथ में महादेव जी के दर्शन हेतु जा सका। उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में इस वक्त परिवर्तन की आंधी चल रही है। हर तरफ यह बात हो रही है कि अबकी बार परिवर्तन चाहिए। जब मैं पिछली बार आया था तो उत्तर गुजरात में मैं 6 दिनों की यात्रा पर था। तब मैं छोटे-छोटे कस्बों में गया, गांव में गया, हर जगह गुजरात के लोग यही कह रहे हैं कि इस बार बदलाव चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में केवल दिल्ली सरकार ही ऐसी है, जो अपने बजट का 25 फीसदी रकम स्कूलों पर खर्च करती है। बाकी सब जगह 10 से 12 फीसदी और भारत सरकार तो सिर्फ 3 प्रतिशत की खर्च करती है।
सोमनाथ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में 27 साल में उन्होंने स्कूलों की हालत बहुत खराब कर दी है। गुजरात में 44 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं और 56 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। जो बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं, उनके माता-पिता इसलिए दुखी हैं, क्योंकि प्राइवेट स्कूल वालों ने लूट मचा कर रखी है। जो बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं, उनके माता-पिता इसलिए दुखी हैं, क्योंकि वहां पढ़कर उनका कोई भविष्य नहीं बन रहा। गुजरात में सरकार के 48 हजार स्कूल हैं। आज प्रधानमंत्री मिशन एक्सीलेंस का उद्घाटन करके आए। मुझे लग रहा है कि 27 साल में पहली बार ऐसी कोई अच्छे स्कूल का उद्घाटन किया जा रहा है। हमने गुजरात के सारे सरकारी स्कूलों का दौरा किया है। हमने देखा है कि कहां पर छत टपक रही है, कहां पर कैसी व्यवस्था है। 48 हजार स्कूलों में से 32 हजार स्कूलों की हालत खराब है। इन 32 हजार में से 18 हजार स्कूल ऐसे हैं, जिनमें कमरे नहीं है, टीचर्स नहीं है।
Gujrat Political News :
उन्होंने कहा कि आज मुझे यहां एक टीचर गुजरात सरकार की चिठ्ठी देकर गए हैं। आज प्रधानमंत्री किसी टीचर के बाजू में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं कि हम अच्छी पढ़ाई करवाएंगे और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जी के जूनागढ़ के कार्यक्रम के लिए गुजरात के सरकारी स्कूल के टीचर को बसों में कंडक्टर बनाकर लोगों की भीड़ को ले जाने के लिए ड्यूटी दी है। गुजरात सरकार आदेश दे रही है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए टीचर्स बस कंडक्टर का काम करेंगे। जब भाजपा बसों में भर-भरकर लोगों की भीड़ ले जा रही है। वहां पर कंडक्टर सरकारी स्कूल के टीचर्स को लगाया गया है। इन टीचर्स को बच्चों के लिए पीड़ा महसूस हो रही है।
गुजरात के टीचर्स बहुत अच्छे हैं। मुझसे कहा कि आज छुट्टियों से पहले का स्कूल का लास्ट वर्किंग डे है। आज का दिन हमने अपने बच्चों के लिए रखा होता है। बच्चे छुट्टी पर रहेंगे तो हम उनको होमवर्क देंगे, उनका रिजल्ट बनाएंगे, कुछ पैरंट्स टीचर मीटिंग करेंगे। आज के इतने इंपॉर्टेंट दिन पर हमें कंडक्टर बनाकर बिठा दिया गया है। क्योंकि, मोदी जी की रैली में भीड़ ले जानी है। भाजपा बसें भर-भरकर भीड ले जा रही है, तो उसमें सरकारी स्कूल के टीचर्स कंडक्टर के रूप में काम करेंगे। यह हालत कर दी है इन्होंने स्कूल टीचर्स की।
Gujrat Political News :
मेरी गुजरात के एक-एक मतदाता से अपील है की, यह तरह-तरह के हथकंडे अपनाएंगे। अभी अगले 50 दिन चुनाव में बाकी है। बहुत झूठ बोलेंगे, बहुत षड्यंत्र करेंगे। इसुदान भाई, जगमाल भाई और प्रवीण भाई के बारे में खूब बोलेंगे। मैं गुजरात के साथियों से कहना चाहता हूं, यह मौका है आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाने का, अच्छा अस्पताल बनवाने का, बिना पेपर फूटे नौकरियां करवाने का। मैं आपके माध्यम से अपील करना चाहता हूं पांच साल के लिए अरविंद केजरीवाल को मौका दें।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में केवल दिल्ली सरकार ही ऐसी है, जो अपने बजट का 25 फीसदी रकम स्कूलों पर खर्च करती है। बाकी सब जगह 10 से 12 फीसदी और भारत सरकार तो सिर्फ 3 प्रतिशत की खर्च करती है।
आप नेता ने कहा कि मैंने भाजपा नेता से कहा कि मुझे बताओ मैं आ जाता हूं स्कूल देखने। गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा से शुरू करते हैं, तो वह भाग गए। मैंने कहा आप गुजरात के शिक्षा मंत्री के स्कूल दिखाओ मैं आपको दिल्ली के शिक्षा मंत्री के स्कूल दिखाता हूं। जहां बोलो वहां दिखाऊंगा, लेकिन वह उसके बाद से गायब है।
Gujrat Political News :
आम आदमी पार्टी सोमनाथ विधानसभा के उम्मीदवार जगमालभाई ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्कूलों के लिए जो किया है, वह देखकर अब भाजपा डर गई है। कांग्रेस का इरादा पहले से ही खराब था। इसलिए लोगों ने उसे हटा दिया, लेकिन अब भाजपा भी उसी ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। अभी भी भाजपा वाले यही चाहते हैं कि जनता शिक्षा से दूर रहे। गुजरात के चुनाव में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल प्रचार करने ना आ पाए, इसलिए उन लोगों ने सीबीआई और ईडी की मदद से उन्हें रोकना शुरू कर दिया है। लेकिन, गुजरात की जनता समझदार है। वह समझ गई है कि यह तानाशाह सरकार है। यह सरकार छोटे लोगों के लिए, गरीब लोगों के लिए कभी विचार नहीं करती है। इतने सालों से देख रहे हैं कि हजारों करोड़ों के उद्घाटन होते आ रहे हैं, लेकिन मध्यम वर्ग आगे नहीं आ पा रहा है। इन्हीं सब चीजों को रोकने के लिए ईमानदार आम आदमी पार्टी की जरूरत है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी और प्रदेश युवा प्रमुख प्रवीण राम मौजूद थे।