Gujrat Political News : सामाजिक नेता अशोक भाई राठौड़ हजारों समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल
Social leader Ashok Bhai Rathod joins AAP along with thousands of supporters
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:48 PM
Ahmedabad/Jamnagar (Gujarat) : अहमदाबाद/जामनगर (गुजरात)। आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी ने गुजरात में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है, लोगों के मुद्दों पर चर्चा शुरू हो गई है। इसलिए भ्रष्ट भाजपा की नींद उड़ी हुई है। आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए बीजेपी द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों के आशीर्वाद से बीजेपी अपने किसी भी कुकर्म में सफल नहीं हो पाई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और पार्टी के पोस्टर-बैनर फाड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को लोग देख और महसूस कर रहे हैं कि आज केवल एक ही पार्टी है जो गुजरात में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर सकती है, वह है आम आदमी पार्टी। इसलिए पूरे गुजरात में जो लोग जनता के लिए काम करना चाहते हैं, वे हर रोज बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
Gujrat Political News :
सामाजिक नेता अशोक भाई राठौड़ अपने हजारों समर्थकों के साथ जामनगर में आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी के हाथों से टोपी और पटका पहनकर औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अशोक भाई राठौड़ का पटका पहनाकार पार्टी में स्वागत करते हुए इसुदान भाई गढ़वी ने खुशी व्यक्त की और पार्टी को मजबूत बनाने की आशा जताई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठक्कर, उप-प्रमुख हितेश मकवाना, अंबाभाई गजेरा, दिलीप भाई गोहिल, रामजी गोहिल विशेष रूप से उपस्थित थे।
अशोक भाई राठौड़ पिछले कई वर्षों से सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। रापर तालुका सहित पूरे कच्छ जिले में युवाओं और पिछड़े वर्गों के बीच उनका एक बड़ा नेटवर्क है। साथ ही वागड़ पंथक की हर समस्या और सामाजिक मुद्दे पर आंदोलन के माध्यम से चर्चा में रहे हैं। वह अनुसूचित जाति और वंचित समुदायों के बीच भी लोकप्रिय हैं। अशोक भाई के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से वागड़ पंथक में पार्टी को विशेष रूप से बहुत लाभ होगा। अशोक भाई का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का संदेश वायरल होते ही पूरे गुजरात में से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के द्वारा बधाई मिल रही है।
अशोक भाई राठौड़ ने कहा कि मैं डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर और भगत सिंह की विचारधारा से प्रेरित होकर संविधान को बचाने और देश में सच्चे लोकतंत्र को लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं। आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूत करने और गुजरात में आम आदमी पार्टी का शासन स्थापित करने के लिए निरंतर लोगों के संपर्क में रहकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को प्रेरित करता रहूंगा।