Gujrat Political News : गुजरात: मनीष सिसोदिया की ‘बस, अब परिवर्तन चाहिए’ यात्रा में जुटे हजारों लोग
Thousands of people gathered in Manish Sisodia's 'just, now change is needed' journey
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:13 AM
Gujrat Political News :‘बस, अब परिवर्तन चाहिए’ अभियान के तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी भी मौजूद रहे।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं दिल्ली से आपके बीच सिर्फ यह कहने आया हूं कि 27 साल से आपने बीजेपी को मौका देकर देखा है। एक बार अरविंद केजरीवाल को मौका दे दीजिए। 27 साल से आपने भाजपा को मौका दिया, लेकिन भाजपा वालों ने आपके लिए स्कूल नहीं बनवाए, अस्पताल नहीं बनवाए, उन्होंने कहां प्राइवेट अस्पताल पर जिओ, प्राइवेट स्कूलों पर जिओ और महंगाई इतनी बढ़ा दी कि उधार पर जिओ। रोजगार तो है ही नहीं, अपने बच्चों को मेहनत से पढ़ाओ और फिर सरकारी नौकरी की परीक्षा के पेपर लीक कर दो, जिससे बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं या घर पर बैठ जाते हैं। यही सब तो हमें बंद करना है।
Gujrat Political News :
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को एक मौका दिया तो अब दिल्ली में बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं। सरकारी स्कूल शानदार हो गए। सरकारी अस्पताल शानदार हो गए। 10 लाख युवाओं को नौकरियां मिली हैं। मैं आप सबके बीच में यही कहने आया हूं कि आम आदमी पार्टी को एक को मौका दो। पंजाब के लोगों ने मौका दिया तो पंजाब में सरकार बनने के 6 महीने से पहले ही ढेर सारे काम होने लगे हैं। अब गुजरात के लोग भी अरविंद केजरीवाल को मौका देने के लिए तैयार बैठे हैं। यह देख कर भाजपा वाले बौखला गए हैं। झूठ पर झूठ बोले चले जा रहे हैं। तरह तरह की साजिशें कर रहे हैं। लेकिन, आप इनकी साजिशों को नाकाम कर दो, एक बार केजरीवाल को मौका दे दो।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220922-WA0079-1.mp4"][/video]
मेहसाणा में आयोजित ‘बस, अब परिवर्तन चाहिए’ यात्रा में हजारों की तादाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और मेहसाणा के लोग शामिल हुए। परिवर्तन की मांग के साथ शुरू की गई इस यात्रा को लोगों ने खूब सराहा और आम आदमी पार्टी को खुले दिल से अपनाया। गुजरात के लोगों को भरोसा हो गया है कि यदि हमें परिवर्तन चाहिए तो आम आदमी पार्टी के अलावा और कोई योग्य विकल्प नहीं है। इसलिए चाहे आम आदमी पार्टी का डोर टू डोर गारंटी रजिस्ट्रेशन हो या फिर आम आदमी पार्टी की परिवर्तन यात्रा हो, हजारों की तादाद में लोग जुड़ रहे हैं और यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाला चुनाव ऐतिहासिक बदलाव अवश्य लाएगा। इस बदलाव की भनक भाजपा को भी हो गई है, इसलिए भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि अब वह क्या करें? भाजपा के मन में डर बैठ गया है कि जो पिछले 27 साल में नहीं हुआ, वह इस बार हो जाएगा। जिस पार्टी को 27 साल में सत्ता में रहकर अहंकार आ गया है, उसका अहंकार अब गुजरात की जनता चूर चूर करने वाली है। इस यात्रा में लोगों ने जुड़कर साबित कर दिया कि गुजरात में बदलाव की आंधी आकर रहेगी।