Gujrat Political News : कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी में शामिल
Veteran Congress leader joins Aam Aadmi Party
भारत
चेतना मंच
03 Oct 2022 10:25 PM
Ahmedabad : अहमदाबाद (गुजरात)। आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी इंद्रनील राजगुरु ने मीडिया को एक अहम मुद्दे की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात की जनता 27 साल से बीजेपी के शासन से बहुत थक चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने भी कभी भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर नहीं किया और लोगों का विश्वास नहीं जीता। इसलिए कांग्रेस के बहुत वरिष्ठ नेता जनता के हित के बारे में सोचकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। अहमदाबाद के पूर्व शहर कांग्रेस प्रमुख और प्रदेश कांग्रेस महासचिव रहे चेतनभाई रावल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चेतनभाई के पिता गुजरात के गृहमंत्री रह चुके हैं। वह कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री छबीलभाई मेहता की पुत्री नीताबेन आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। सामाजिक कार्यों से जुड़े डॉ. सुनीलभाई जादव भी अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा हलवद नगर पालिका के पूर्व प्रमुख मनसुखभाई पटेल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन नेतओं को अरविंद केजरी वाल ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Gujrat Political News :
चेतनभाई रावल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में और खासकर गुजरात में हमारे सामने बड़ी बड़ी समस्याएं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था है। वर्तमान भाजपा सरकार इन सभी समस्याओं को दूर करने करने में पूरी तरह से विफल रही है। दुर्भाग्य से कांग्रेस पार्टी इन चीजों के बारे में कुछ नहीं कर सकी। हमने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का काम देखा है। उनके नेतृत्व में हमने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी बहुत अच्छा काम होते देखा है। अरविंद केजरीवाल के प्रजालक्षी अभिगम है, उससे प्रेरित होकर और उनके काम को मजबूती से आगे बढाने के लिए मैं अपने दोस्त और सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मुझे विश्वास है कि गुजरात के बुद्धिमान लोग इस बार अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे।
Gujrat Political News :
आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर नीताबेन ने कहा कि मैं खुद एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं। मैंने कांग्रेस में भी थोड़ा काम किया है। लेकिन, मैं हाल ही में दिल्ली गई और मैंने वहां अरविंद केजरीवाल का काम देखा और बहुत प्रभावित हुई। आज के महंगाई के दौर में जब गृहणियों का बजट बिगड़ गया है, वहां अरविंद केजरीवाल ने एक आम परिवार का घर शांति से चलाने में बहुत मदद की है और जनहित का काम किया है। यह देखकर मैं गुजरात में परिवर्तन लाने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हूं।
Gujrat Political News :
डॉ. सुनीलभाई ने कहा कि मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं। लेकिन, मैंने गुजरात सरकार द्वारा मुझे दिया गया पुरस्कार मैंने लौटा दिया, क्योंकि यह सरकार दलितों के लिए अस्पृश्यता को खत्म करने में पूरी तरह विफल रही है। दलितों के मंदिरों में जाने का सवाल हो, घुड़सवारी का सवाल हो या मूंछ रखने का सवाल, घटनाएं बार-बार सामने आती रहती हैं, लेकिन आश्वासन मिले ऐसी कोई प्रवृत्ति इस सरकार द्वारा नहीं की जा रही है। ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल जैसे नेता वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति को अपने घर खाने के लिए बुलाते हैं, अम्बेडकर की तस्वीर अपने साथ रखते हैं और संदेश देते हैं कि हम इस पीड़ित समुदाय के साथ हैं। यह देखकर मैं आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित हुआ।
Gujrat Political News :
मनसुखभाई पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। आम आदमी पार्टी गरीब, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों की पार्टी है। वर्तमान में कांग्रेस का एक पार्टी के रूप में कोई अस्तित्व नहीं है। दूसरी ओर, मैं अरविंद केजरीवाल ने जो प्रजालक्षी विचारों और कार्य किए हैं, उसी में कारण आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं। वर्ष-1991 में मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और नगर पालिका का अध्यक्ष भी बना। मैं कांग्रेस में प्रदेश किसान प्रकोष्ठ का महासचिव भी रह चुका हूं। आज बीजेपी गुजरात में तानाशाही पार्टी बन गई है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।