
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बार-बार पकड़े जाने वाले ड्रग्स के बारे में बोलते हुए कहा कि, पिछले कुछ दिनों में कुछ घटनाओं में हमने यह देखा है कि गुजरात के एक पोर्ट पर ड्रग्स आती है और वहां से पंजाब और देश के दूसरे हिस्सों में ड्रग्स को फैलाया जाता है। इसमें कहीं ना कहीं प्रशासन की मिलीभगत है। अखबार में एक खबर छपी थी कि पिछले कुछ समय में गुजरात में 22 हजार करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया है। यह तो वह ड्रग्स है, जो पकड़ा गया है तो वह ड्रग्स का आंकड़ा कितना बड़ा होगा जो नहीं पकड़ा गया है। यह सोचने की बात है कि इतने बड़े तौर पर ड्रग्स आ रहा है, लेकिन प्रशासन इसको रोक नहीं पा रहा है। इन लोगों ने अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे देश के युवाओं को ताक पर रख दिया है। आज यह ड्रग्स जो गुजरात से आता है, उसको गुजरात पंजाब के साथ साथ पूरे देश का युवा कंज्यूम करता है। यह सब बंद होना चाहिए। जनता काफी नाराज हैं और कह रही है कि यह सब बंद क्यों नहीं हो रहा? कई बार ऐसा भी हुआ है कि जो ट्रैवल्स गुजरात में आए हैं उसका मुख्य डेस्टिनेशन पंजाब था लेकिन पंजाब पुलिस और गुजरात पुलिस ने मिलकर उन ड्रग्स को पकड़ा है।
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय के साथ अहमदाबाद में ऑटो ड्राइवर के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के ऑटो वाले मुझे बहुत प्यार करते हैं और अब गुजरात के ऑटो वाले भी मुझे बहुत प्यार करने लग गए हैं। मैं भी आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं। अभी एक ऑटो ड्राइवर ने मुझसे कहा कि आप पंजाब में खाना खाने गए थे तो क्या आप हमारे यहां खाना खाने आएंगे? इसलिए आज शाम को मैं इसुदान भाई और गोपाल भाई उस ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाने जाएंगे। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पिछले 27 साल से गुजरात में भाजपा का शासन है। क्या कभी किसी भाजपा वाले ने इस तरह आमने-सामने बैठकर आपसे बातचीत की? आपको इज्जत दी? आपको सम्मान दिया? आपके घर पर खाना खाने आए? लेकिन हम आपकी इज्जत करते हैं। हम आपको अपना मानते हैं। हम आपको अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। ऑटो ड्राइवर हमसे प्यार करते हैं, क्योंकि हम उनका ख्याल रखते हैं। जब लॉकडाउन लगा था, सब घर में रहते थे, कोई सवारी नहीं थी, घर का खर्चा चलना मुश्किल था। तब दिल्ली में हमने सारे ऑटो ड्राइवर के अकाउंट में पहली बार 5000 और दूसरी बार 5000 दिए थे। डेढ़ लाख ऑटो ड्राइवर को हमने दो बार 5000 रुपये दिए, ताकि उनके घर में रोटी, दूध आता रहे और उनको किसी तरह की तकलीफ ना हो।
उन्होंने कहा कि जो लोअर मिडल क्लास होते हैं, बड़ी मुश्किल से उनके घर का खर्चा चलता है। इसीलिए वह लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं। लेकिन सरकारी स्कूल की पढ़ाई गुजरात में एकदम बेकार है। यहां जो भी अपने बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाना चाहता है मैं उनसे कहना चाहता हूं कि, हमारी सरकार बना दो। मैं आपके बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बना दूंगा। यदि आपने उनकी सरकार बना दी तो आपके बच्चे भी गरीब ही रह जाएंगे। आज गुजरात में सरकारी स्कूलों में बच्चों का बुरा हाल है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया यहां आए थे, उन्होंने भी वह देखा और मैंने भी वह देखा है। दिल्ली के अंदर मैंने सरकारी स्कूल शानदार बना दिए। दिल्ली में हमारे ऑटो वाले भाइयों के बच्चे डॉक्टर बन रहे है, इंजीनियर बन रहे हैं, वकील बन रहे हैं, बड़े-बड़े एडमिशन मिल रहे हैं। मैं आपके बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा दूंगा, ऑटो वाले का बच्चा बड़ा होकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और कुछ बड़ा एवं अच्छा बनेगा। ऑटो वालों की आमदनी मुश्किल से 10,000 से 15,000 होती है। यदि आपका बच्चा इंजीनियर बनता है तो उसकी पगार तीन लाख से शुरू होगी। यदि आपके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिल गई तो आपके घर की गरीबी दूर हो सकती है।
दिल्ली में हमने शानदार अस्पताल बना दिए, मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, सब का इलाज मुफ्त कर दिया। चाहे 10 लाख, 20 लाख, 50 लाख का खर्चा ही क्यों ना हो, दिल्ली में सब को मुफ्त में इलाज मिलता है और अच्छा इलाज होता है। अगर छोटी सी बीमारी हो तो भी आजकल हर किसी को 4000 से 5000 का खर्चा आ जाता है। अगर बड़ी बीमारी हो गई तो सब कुछ बिक जाता है। घर, जमीन, जायदाद, जेवर और ऑटो भी बिक जाता है। लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं होता। दिल्ली में दो करोड़ लोगों के लिए सबके लिए फ्री इलाज कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार बना दीजिए गुजरात में भी आपके पूरे परिवार के लिए अच्छे और फ्री इलाज की सुविधा करवा देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि आप सबने जो बताया, उस से मुझे पता चला कि आप सब लोग महंगाई से परेशान हैं। तो अगर आप के बच्चों की शिक्षा फ्री हो जाए, आप का इलाज फ्री हो जाए, आपकी बिजली फ्री हो जाए तो मेरा मानना है कि आप को काफी राहत मिलेगी। आज पूरे देश में सबसे महंगी बिजली गुजरात में मिलती है। हमने दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी, तो गुजरात की जनता से मेरी अपील है कि गुजरात में हमारी सरकार बना दो तो एक मार्च से आप सब के बिजली के बिल जीरो आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो कहता है वह करके दिखाता है, झूठ नहीं बोलता। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को एक महीने में 4000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है, लेकिन जब मैं जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात करता हूं तो उन लोगों को मिर्ची लगती हैं और कहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी बांट रहा है। वो लोग खुद मुफ्त बिजली लेते हैं लेकिन जनता को देने से मना करते हैं, यह तो नाइंसाफी है। आज सीएनजी के दाम काफी बढ़ गए हैं, तो पैसे है नहीं, घर खर्च निकलता नहीं, ऊपर से आमदनी बढ़ नहीं रही, तो जनता को मुफ्त बिजली मिलेगी तो कुछ बचे हुए पैसों से बच्चों को दूध पिला देंगे। हमने एक और वादा किया है कि गुजरात के हर घर में 18 साल से ऊपर की हर महिला को हम हर महीने 1000 रुपये की सम्मान राशि देंगे। अगर एक घर में 3 महिलाएं हैं तो सरकार की ओर से उनको 3000 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे।
दिल्ली में हमने रिश्वतखोरी बिल्कुल बंद कर दी। गलत तरीके से केस बनाकर किसी हत्यारे की तरह लोगों के साथ व्यवहार किया जाता है। दिल्ली में भी ऑटो ड्राइवर को इससे मुक्ति दिलाई और गुजरात में भी ऑटो ड्राइवरों को 188 धारा से मुक्ति दिलाएंगे। दिल्ली में जितने सरकारी काम होते हैं, जैसे कि लाइसेंस रिन्यू कराना है, मालिकाना हक चेंज करना है, परमिट चेंज करनी, जैसे कामों के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हमने एक नंबर जारी कर दिया है, जिस पर कॉल करने से एक अधिकारी आपके घर आएगा और आपके सारे काम कर देगा। ऐसे कामों के लिए दिल्ली के ऑटो ड्राइवरों को किसी दलाल के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती तो उनके काफी पैसे भी बच जाते हैं। हमारी सरकार बनने के बाद गुजरात में सारी रिश्वतखोरी बंद करेंगे, पुलिस को, सरकारी विभाग को जितना भी पैसा आप रिश्वत के नाम पर देते थे या सारा पैसा आपका बचने लगेगा। लेकिन इसके लिए आप सबको मिलकर हमारी सरकार बनानी पड़ेगी।
पहली बार जब चुनाव हम लड़े, तब हमें दिल्ली के लोगों ने एक मौका देते हुए 28 सीटें ली और उस 28 सीटों पर हमारी सरकार बनने के बाद हमने सिर्फ 49 दिन के लिए काम किया और उस 49 दिन में हमने ऐसा काम किया कि दूसरी बार दिल्ली की जनता ने हमें 67 सीटें दे दी। फिर हमने 5 साल तक इतना शानदार काम किया जिससे दूसरी बार हमें दिल्ली के लोगों ने 62 सीटें दे दी। फिर पंजाब के लोगों को पता चला कि दिल्ली में काफी शानदार काम हो रहा है तो पंजाब के लोगों ने भी हमें मौका दिया और आज पंजाब में भी बिजली मुफ्त हो गई है, पंजाब में युवाओं को सरकारी नौकरी मिलना शुरू हो गई है, पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं, पंजाब में भी दवाइयां और इलाज मुक्त हो गया है और स्कूल भी ठीक होना शुरू हो गया है। तो इसीलिए मैं गुजरात के लोगों को अपनी करना चाहूंगा कि गुजरात में एक मौका दे दो तो 5 साल में हम सब मिलकर गुजरात को भी बदल देंगे।
इस कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाब सिंह यादव, नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी और गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया भी मौजूद थे।