Gujrat नवसारी में लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में 9 की मौत
Gujrat News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:25 PM
Gujrat News : नवसारी। गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के एक लग्जरी बस और एसयूवी की टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Gujrat News
नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के वेस्मा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त बस वलसाड जा रही थी, जबकि एसयूवी सामने से आ रही थी।
उपाध्याय के मुताबिक, हादसे में बस चालक के साथ-साथ एसयूवी में सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एसयूवी में यात्रा कर रहे लोग गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले थे और वलसाड से अपने गृहनगर लौट रहे थे।