Gujrat Chunav: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान समाप्त
Gujrat Chunav 2022
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2022 11:15 PM
Gujrat Chunav/ अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीट के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया।
Gujrat Chunav 2022
निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदान के अंतिम आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है और अपराह्न तीन बजे तक 48.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
कुछ छिटपुट घटनाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ शिकायतों को छोड़कर सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया कमोबेश शांतिपूर्ण रही।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।