Gujrat News : आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तब पुलिसकर्मियों को मिलेगा ग्रेड पे: इसुदान गढ़वी
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 10:00 AM
Ahmedabad : अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी के नेशनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने वीडियो जारी कर कहा, यह कहते हुए दुख हो रहा है कि एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करते हुए ऐसा लिखना पड़ रहा है कि हमारे ग्रेड-पे को बढ़ने नहीं दिया जा रहा है, यह बहुत दुखद बात है। उनके हंसते मुस्कुराते परिवार की तस्वीरें देखकर सोच रहा हूं कि गुजरात को क्या हो गया है? ईश्वर उन तीनों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
श्री गढ़वी ने कहा कि मैं सभी पुलिसकर्मियों से अनुरोध करता हूं कि इस तरह के कमजोर विचार न रखें। अगर भगवान हमारे साथ हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपका ग्रेड पे का काम पहले किया जायेगा। आपको इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, बस बुरा मत सोचो। अब आत्महत्या करने वाले पुलिस परिवार की आत्मा भी ग्रेड-पे के लिए हमारा साथ देगी। मेरा सबसे निवेदन है कि आप खुद को कमजोर न समझें। सभी जानते हैं कि भ्रष्ट भाजपा यह काम नहीं कर सकती, लेकिन आम आदमी पार्टी यह काम करके दिखायेंगी और अगर सच होगा तो है तो भगवान भी हमारा साथ देंगे।