Gujrat News : अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में शिक्षाविद् डॉ. पूजा शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:43 AM
Ahmedabad : अहमदाबाद। पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी गुजरात की मुख्य पार्टी के रूप में उभरी है। पूरे गुजरात में लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि सभी का मानना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दी गई गारंटी से लोगों को फायदा होगा। आगामी चुनावों को लेकर गुजरात के लोग इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि यह एक ऐसा चुनाव है जो गुजरात का भविष्य बदल देगा। भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से अब तक किसी चुनाव से लोगों को फायदा नहीं हुआ है। लेकिन, ये चुनाव गुजरात के लिए ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के सभी क्षेत्रों में बहुत प्रभावशाली काम किया है। लेकिन, जिस काम की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है, वह है शिक्षा व्यवस्था को बदलने का काम। अरविंद केजरीवाल के विजन और सुझावों से दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। आज दुनिया की सबसे बड़ी महासत्ता कही जाने वाली अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर भी मनीष सिसोदिया की शिक्षा नीति की प्रशंसा की गई है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे निजी स्कूलों से बेहतर हैं। इन सब बातों से प्रभावित होकर गुजरात और देश में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले कई बुद्धिजीवी और विद्वान आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
विद्वानों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। समाज के हित के बारे में सोचने और कार्य करने वाली डॉ. पूजा शर्मा, आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। डॉ. पूजा शर्मा हिंदी सेवा समाज ट्रस्ट और जामनगर समस्त ब्रह्म समाज की सदस्य हैं। उन्होंने पीएचडी की है। वह एसबी शर्मा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल हैं और एसबी शर्मा ग्रुप ऑफ एजुकेशन को संभाल रही हैं। डॉ. पूजा शर्मा की अब तक बाल मनोविज्ञान, महिला अधिकारिता और शिक्षा के महत्व पर पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनकर डॉ. पूजा शर्मा आम को आदमी पार्टी में शामिल कराया और उनका आम आदमी पार्टी परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मैं हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में बालिका शिक्षा, बच्चों की शिक्षा और लिंग समानता को प्राथमिकता देती हूं। अच्छी शिक्षा और समानता बनाए रखना बहुत जरूरी है। सशक्तिकरण हमारे समाज और संपूर्ण राष्ट्र की भलाई के लिए एक आवश्यक और महत्वपूर्ण स्तंभ है। जैसा कि हमने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के काम को देखा है, मुझे विश्वास है कि पूरे देश में केवल आम आदमी पार्टी ही शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को उचित गति दे सकती है और बदलाव ला सकती है। मैं इस बदलाव में योगदान देने, शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर बदलने और समाज सेवा की ओर आगे बढ़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हूं।