Gujrat News नर्मदा में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Gujrat News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:52 PM
Gujrat News गुजरात के कच्छ जिले में बीते एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की नर्मदा नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में दो विवाहित जोड़े और एक लड़की शामिल हैं।
Gujrat News
कच्छ पश्चिम के एसपी सौरभ सिंह के मुताबिक मुंद्रा के गुंडाला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 सदस्य डूब गए। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पानी लाते समय नहर में फिसली महिला को बचाने के लिए परिवार के सदस्य नहर में कूद गए थे। मगर महिला को बचाने की जगह अन्य की भी डूबने से मौत हो गई। इधर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।