Gujrat News: अहमदाबाद में विस्फोट करने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Gujrat News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:05 PM
Gujrat News: अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद शहर में सिलसिलेवार विस्फोट करने की कथित धमकी देने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Gujrat News
अहमदाबाद अपराध शाखा की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच में पता चला है कि आरोपी आशीष कुमार दुसाध की मंशा एक व्यक्ति को फंसाने की थी, जिसने आशीष को अपनी एक महिला रिश्तेदार से दूर रहने को कहा था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच में यह पता चला कि आशीर्ष ने पत्र लिखकर बम विस्फोट करने की धमकी दी थी और पत्र में खुद की पहचान ओम प्रकाश पासवान बताई थी। दरअसल, वह ओम प्रकाश को फंसाना चाहता था।
Gujrat News
उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले आशीष को गुजरात के खेड़ा जिले के बरेजा गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी को अहमदाबाद पुलिस आयुक्त के दफ्तर में एक पत्र मिला, जिसमें गणतंत्र दिवस पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की धमकी दी गई थी।
पुलिस ने कहा कि यह पत्र हस्तलिखित था और पत्र भेजने वाले ने अपनी पहचान ओम प्रकाश पासवान के तौर पर बताई थी तथा उसमें फोन नंबर भी दिया गया था।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।