Gujrat News : गंदे धंधे पर पुलिस की चाबुक, छापेमारी में पकड़े गए सात लोग
Police whip on dirty business, seven people caught in raid
भारत
RP Raghuvanshi
02 Nov 2022 09:00 PM
Ahmedabad : अहमदाबाद। गुजरात के सूरत शहर में पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां बाहर से युवतियों को धंधे के लिए लाया जाता था। पुलिस के मुताबिक सिर्फ एक हजार रुपये में युवतियां उपलब्ध कराई जाती थीं। पकड़े गए लोगों मंे स्पा सेंटर के प्रबंधक, चार युवतियां और दो ग्राहक शामिल हैं। स्पा का मालिक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
Gujrat News :
पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली कि पालें प्वाइंट स्थित त्रिभुवन कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित हैप्पी फैमिली स्पा में मसाज की आड़ सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस जानकारी पर पुलिस ने डमी ग्राहक के जरिए सेक्स रैकेट की पुष्टि करने के बाद छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान स्पा का मैनेजर देवेंद्र नाथ दास, चार युवतियां और दो ग्राहकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Gujrat News :
पुलिस ने मौके से दो हजार रुपये नकद जब्त किया है। पूछताछ के दौरान मैनेजर ने बताया कि स्पा का मालिक सोहेल अब्दुल मंडल है। वह बाहर से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाता है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर के वेसू, पार्ले प्वाइंट समेत कई इलाकों में चल रहे स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। हालांकि पुलिस सख्ती दिखाते हुए कई इलाकों में स्पा बंद करवा चुकी है। लेकिन, अब भी कुछ इलाकों में चोरी छिपे सेक्स रैकेट चल रहा है।