Gujrat सिलसिलेवार बम धमाकों की धमकी देने का एक आरोपी हिरासत में
Gujrat News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:27 AM
Gujrat News: बलिया। गणतंत्र दिवस पर गुजरात के अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने बलिया के मनियर क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
Gujrat News
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार की रात मनियर थाना क्षेत्र के देवरार गांव से ओम प्रकाश पासवान नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसे अपने साथ लेकर गयी है।
सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त कार्यालय को गत 25 जनवरी को धमकी भरा पत्र मिला था। इस चिट्ठी में अहमदाबाद में रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड समेत विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस ने छानबीन में पाया कि पत्र भेजने वालों में चार लोग शामिल हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी बलिया का रहने वाला है। इस आधार पर गुजरात पुलिस शुक्रवार को मनियर थाने पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मनियर थाना क्षेत्र के देवरार जाकर पुलिस टीम ने ओमप्रकाश पासवान को उसके घर से पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश गुजरात के अहमदाबाद शहर में नौकरी करता था। वह अहमदाबाद से तीन दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस का कहना है कि उसका यहां कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।