Gujrat Political News : गुजरात में हर वर्ग का सर्वांगीण विकास सिर्फ डबल इंजन की सरकार में संभव: डा. महेश शर्मा
All round development of every class in Gujarat is possible only in double engine government: Dr. Mahesh Sharma
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:10 AM
Gujrat Political News : मोरबी/अहमदाबाद । गुजरात में पूर्व की तरह विकास की गंगा की रफ्तार और तेज करनी है तो डबल इंजन की सरकार से ही यह संभव है। सिर्फ भाजपा ही प्रदेश का हर वर्ग का सर्वांगीण विकास कर सकती है। यह कहना था गौतमबुद्धनगर के सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डा. महेश शर्मा का। वे गुजरात में प्रवास के तीसरे दिन मोरबी में चुनाव प्रचार के दौरान संबोधित कर रहे थे।
Gujrat Political News :
डा. महेश शर्मा ने गुजरात मोरबी में प्रवास के तीसरे दिन खोखरा हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर आषीर्वाद लिया और वहां के स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मतो से विजयी बनाने हेतु अपील की।
गुजरात के मोरबी विधानसभा में भाजपा से उम्मीदवार श्री कांतिलाल अमृतिया के समर्थन में मतदान करने केे लिए अलग-अलग स्थानों पर बैठक एवं जन सम्पर्क कर मतदान करने की अपील की।
गुजरात प्रवास के दौरान गांव छोटा दहिसरा तालुका मालिया में नुक्कड़ सभा के दौरान ग्रामवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील की और ग्रामवासियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने का निवेदन किया। मोरबी की बाइक रैली के दौरान युवाओं की हूंकार, गुजरात मांगे डबल इंजन की सरकार के सानिध्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली में में सम्मिलित होकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया और भाजपा प्रत्याषी को अधिक मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया।