Gujrat Political News : प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ा: डा. महेश शर्मा
India's respect has increased in the world under the leadership of the Prime Minister: Dr. Mahesh Sharma
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:15 AM
Gujrat Political News : राजकोट । गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज भारत का नाम दुनिया में आदर के साथ लिया जा रहा है। आज समूची दुनिया भारत की ओर देखती है।
गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व त्रिपुरा प्रभारी डा. महेश शर्मा इन दिनों गुजरात में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सांसद डा. शर्मा ने मोरबी विधानसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रत्याशी कांतिलाल अमृतिया के पक्ष में हुई एक जनसभा को संबोधित किया। डा. महेश शर्मा ने गुजरात के लोगों का धन्यवाद जताते हुए कहा कि उन्होंने ही प्रधानमंत्री मोदी को बार-बार चुनकर इतना लोकप्रिय बनाया जिसकी वजह से आज देश की बागडोर उनके हाथ में है। बेहतर अर्थव्यवस्था की बात हो अथवा जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता को राहत पहुंचाने की बात हो। दुनिया भारत की ओर देखती है।
Gujrat Political News :
जनसभा से पूर्व डा. महेश शर्मा ने मोरबी विधानसभा के चुनाव कार्यालय पर विधानसभा प्रभारी अनिल भाई मेहता और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ राज्य में चुनाव को लेकर मंत्रणा भी की।