Gujrat Political News : लाखों बेरोजगार युवा अपना करियर बर्बाद कर रहे है उनको कब नौकरी मिलेगी : गोपाल इटालिया
Gopal Italia in Gujrat
भारत
RP Raghuvanshi
10 Oct 2022 09:51 PM
भारत
RP Raghuvanshi
10 Oct 2022 09:51 PM
Gujrat Political news : अहमदाबाद/सूरत/गुजरात : आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा की जिस तरह से आम आदमी पार्टी का समर्थन बढ़ रहा है और जनता अरविंद केजरीवाल जी को प्यार कर रही है, वह देखकर भाजपा के पेट में तेल डाला गया है। भाजपा वाले बहुत बौखलाए हुए हैं, डरे हुए हैं और इसलिए वे हर दिन सस्ते चुटकुले और सस्ते नाटक लेकर आते हैं।
Gujrat Political news :
मीडिया को संबोधित करते हुए गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भाजपा वाले वीडियो लेकर आ गयें है कि गोपाल ऐसा बोलता है, इसुदान ऐसा बोलता है। कल एक और वीडियो वापस आ गया है और आकाश टूट पड़ा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि गुजरात की जनता 27 साल से चल रही भाजपा सरकार का हिसाब मांग रही है,की 27 साल में आपने क्या किया? कितने स्कूल बनाए, कितने अस्पताल बनाए, इसका जवाब दो! जब जनता जवाब मांगती हैं तो भाजपा उन्हें गोपाल का वीडियो देखने को कहती है। जब जनता पूछती है कि लाखों बेरोजगार युवा अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं, तो उन्हें नौकरी कब मिलेगी, भाजपा कहती है, गोपाल का वीडियो देखें, वह चार साल पहले कैसे बोलता थे। जनता पूछती हैं कि किसानों को आत्महत्या से कब मुक्ति मिलेगी, सिंचाई का पानी कब मिलेगा, 12 घंटे बिजली कब मिलेगी और भाजपा वाले जवाब देते हैं कि, गोपाल का वीडियो देखना वो कैसे बोल रहा है। गुजरात में 6.5 करोड़ गुजराती पूछ रहे हैं कि उन्हें महंगाई से कब छुटकारा मिलेगा, तब भाजपा वाले जवाब देते है कि गोपाल की भाषा देखिए, वह कैसा बोलता हैं।
Gujrat Political news :
गोपाल इटालिया ने आगे कहा कि, गोपाल की भाषा भाजपा की तरह अच्छी नहीं हो सकती क्योंकि मेरे पास भाजपा के लोंगो की तरह शातिर दिमाग नहीं है। मैं एक गरीब आदमी हूं, एक गांव का छोटा आदमी हूं, हो सकता है कि मैं भाजपा की तरह शातिर और चालाकी से बात न कर सकूं, लेकिन गुजरात की जनता को जवाब देने से बचने का यह सही तरीका नहीं है। जनता पूछती हैं कि CNG के भाव क्यों बढ़ रहे हैं, शिक्षा इतनी महंगी क्यों है, अस्पतालों की हालत खराब क्यों है और भाजपा एक ही जवाब देती है की, गोपाल का वीडियो देखलो। जब जनता सामने से हैं भाजपा की रैलियों में सीटें खाली होने का वीडियो दिखाते हैं तो भाजपा वाले कहते हैं कि आप गोपाल का वीडियो देखिए। गोपाल इटालिया एक साधारण सामान्य युवान है, कोई बड़ी शख्सियत नहीं है, गोपाल इटालिया की भाषा खराब हो, गोपाल इटालिया की कोइ बात बुरी हो तो गोपाल इटालिया को फांसी पर चढा दो, लेकिन गुजरात के युवाओं को कब नौकरी देंगे, उसका जवाब दो, गुजरात की जनता को कब महंगाई से मुक्त करेंगे आप उसका जवाब दें। गुजरात की जनता सवाल पूछती हैं कि पेपर क्यों फुट रहा है,पेपर फोड़ने वाले किसके रिश्तेदार हैं, किस पार्टी से जुड़े हैं, जिसका जवाब देना न पड़े, इसलिए वे कहते हैं की, गोपाल का वीडियो देख लो।
क्या ये सारे पेपर गोपाल ने लीक किए हैं? लट्ठा कांड में गोपाल ने जहरीली शराब बेची है? जितनी भी सड़कें टूटी हैं, क्या गोपाल ने इन सभी सड़कों का कॉन्ट्रैक्ट लेकर सड़के बनवाई है? वे गुजरात की जनता को टूटी सड़कों के बारे में जवाब नहीं दे सकते, वे गुजरात की जनता को मोंघवारी के बारे में जवाब नहीं दे सकते, वे गुजरात के लोगों को पेपर फोड़ने के बारे में जवाब नहीं दे सकते, इसलिए वे कहते हैं, गोपाल का वीडियो देखलो। और वो वीडियो देखो और हमें वोट दो। आप 27 साल से जो धोखाधड़ी की है उससे जनता ने पहचान गई है।
फिर विशेष रूप से जब मैंने यह पता लगाने की कोशिश की कि ऐसा क्यों हुआ है जो भाजपा पिछले कुछ समय से गोपाल इटालिया के पीछे पड़ गई है, भाजपा वाले मुझे गालियां देते हैं, मुझ पर हमला करते हैं, मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवाते है। मेरे साथ क्या दुश्मनी है, वह मैं सोच रहा था तो मुझे पता चला कि मैं एक पटेल हुं। भाजपा पटेल विरोधी मानसिकता रखने वाली पार्टी है क्योंकि, पटेलो आंदोलन से जुड़े हुए लोग हैं और आंदोलन से भाजपा को बहुत नुकसान हुआ है इसलिए मेरे जैसे आम आदमी को परेशान किया जा रहा है। मेरी ग़लती क्या है? मैंने बुटलेगर की तरह शराब नहीं बेची, पेपर नहीं फोडे, सड़कें नहीं तोड़ी, मैंने भ्रष्टाचार नहीं किया, मैंने पैसे नहीं खाए, रिश्वत नहीं ली। मैंने कुछ गलत काम नहीं किया है फिर भी भाजपा के लोग मुझे इस हद तक परेशान कर रहे हैं।
मैं गुजरात के साढ़े छह करोड़ लोगों की पीड़ा नहीं देख सकता इसलिए कम उम्र में एक छोटे से गांव से राजनीति में आया। जनता की पीड़ा के लिए, युवाओं की आवाज के लिए, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की जो भी समस्याएं हैं उसके लिए लड रहां हुं। मेरी बात खराब है या गलत है तो मुझे फांसी पर लटका दो लेकिन गुजरात के साढ़े छह करोड़ लोगों को जवाब दो कि महंगाई से कैसे छुटकारा मिले। गुजरात की जनता 27 साल का हिसाब चाहती है। बात वीडियो के बारे में नहीं है, बात यह है की 27 साल के काम का हिसाब नहीं दे पा रहे है। रोजगारी के बारे में जवाब नहीं दे सकते, बेरोजगारी ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है उसका जवाब नहीं दे सकते, पेपर लीक होने की घटना के बारे में नहीं बता सकते हैं, इसलिए वे ऐसा षड्यंत्र कर रहे हैं। चुनाव हैं और गुजरात की जनता को हिसाब चाहिए, भाजपा ने साढ़े छह करोड़ लोगों के लिए 27 साल में क्या किया? पेपर क्यों लीक होते है, महंगाई क्यों बढ़ती है, किसानों को आत्महत्या क्यों करनी पड़ती है?
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221010-WA0028.mp4"][/video]
मेरे खिलाफ राष्ट्रीय कक्षा की साजिश रची गई है। पूरी भाजपा पार्टी के तमाम राष्ट्रीय नेता, भाजपा के केंद्रीय मंत्री एक बड़ी साजिश रचने में जुट गए। मेरे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची गई है। गुजरात के लोगों को रोजगार देने के लिए इतनी सक्रियता दिखाओ, गुजरात से महंगाई दूर करने के लिए इतनी सक्रियता दिखाओ, गुजरात में पेपर लीक करने वालों को जेल में भेजो।