Gujrat Political News : दिग्गज भाजपा नेता कांतिभाई सतासिया बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल
Veteran BJP leader Kantibhai Satasia joins 'AAP' with large number of supporters
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:46 PM
Ahmedabad/Amreli : अहमदाबाद/अमरेली (गुजरात)। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, भाजपा में आम आदमी पार्टी के नाम का खौफ और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की जनता के लिए काम करने की राजनीति से गुजरात के लोग प्रभावित हो रहे हैं। चारो तरफ से केवल एक ही आवाज आ रही है कि बस, अब परिवर्तन चाहिए। गुजरात की जनता अब 27 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है। इसलिए परिवर्तन को साकार करने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा के दिग्गज नेता कांतिभाई सतासिया बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Gujrat Political News :
भाजपा से आम आदमी पार्टी में आए कांतिभाई सतासिया ने 2010 से 2021 तक लगातार एपीएमसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वह वर्तमान में झांझारिया समूह सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, वसुंधरा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति और वसुंधरा सीड्स एंड कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड-बगसरा के अध्यक्ष हैं। वह 2002 से 2012 तक तालुका पंचायत बगसरा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। आम आदमी पार्टी का पूरा परिवार खुश है कि कांतिभाई जैसा नेता लोगों की सेवा के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
Gujrat Political News :
गुजरात में आम आदमी पार्टी बहुत मजबूती से आगे बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर जनता बहुत भरोसा और उम्मीद लगा रही है। सालों तक भाजपा को वोट देने के बाद अब गुजरात की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। अरविंद केजरीवाल विश्वास के प्रतीक के रूप में पूरे गुजरात में उभर रहे हैं।