Gujrat Political News : ‘आप’ की सरकार बनने के साथ ही आंदोलनकारियों के झूठे मुकदमे वापस होंगे : गोपाल इटालिया
With the formation of 'AAP' government, false cases of agitators will be returned: Gopal Italia
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:57 AM
Ahmedabad : अहमदाबाद (गुजरात)। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी एक शक्तिशाली विकल्प के रूप में उभरी है, लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है, जब नई सरकार बननी हो, तब लोगों की उम्मीदें नई सरकार के प्रति बढ़ जाती हैं। इन दिनों के दौरान विभिन्न समाजों और संगठनों से कई नए सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुए। क्योंकि इन लोगों को भरोसा है कि आम आदमी पार्टी उनकी बात सुनेगी। आज सभी समाज, संगठन और आम आदमी अपनी पीड़ा और सवाल आम आदमी पार्टी के सामने रख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और हमारे राष्ट्रीय नेता इसुदान गढ़वी ने कई जनता लक्षी फैसलों की घोषणा की है।
Gujrat Political News :
गुजरात में भ्रष्ट भाजपा सरकार और तानाशाह नेताओं द्वारा विभिन्न समाज वर्ग और क्षेत्रों के साथ बार-बार अन्याय किया गया है। और अन्याय के बाद जब कोई भाजपा नेताओं से निवेदन या मांग करता है, तो उनकी मांगों को भी नहीं सुना जाता है। सचिवालय और उनके दफ्तरों में बुलाकर लोगों को अपमानित किया जाता है। जब कोई समाज या कोई व्यक्ति किसी आंदोलन करता है तो उस आंदोलन को दबाने के लिए झूठी धाराएं लगाकर उसे परेशान किया जाता है। गुजरात में पिछले दिनों कई आंदोलन हुए हैं और इन आंदोलनों के पीछे समाज की मजबूरी होती है। अगर सत्ता में बैठे हुए लोग जनता की बात सुनेंगे तो किसी को आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर ना चाहते हुए भी लोग जब आंदोलन करते हैं तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता है।
पिछले कुछ दिनों में कई आंदोलन हुए हैं और आंदोलन को कुचलने के लिए लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मालधारी समुदाय ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया और कई जगहों पर शांतिपूर्ण रैलियां कीं। मालधारी समाज की बात सुनने के बजाय भ्रष्ट भाजपा सरकार ने मालधारी समाज के लोगों और खासकर युवाओं और महिलाओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। भ्रष्ट भाजपा ने मालधारी समाज की महिलाओं को जेल में डालने का काम किया है।
Gujrat Political News :
आदिवासी समाज अपनी जल, जंगल और जमीन के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है और खासकर केवड़िया कॉलोनी क्षेत्र में आदिवासी समाज ने भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आंदोलन किया था और अब तापी और डांग क्षेत्र में तापीपार क्षेत्र में गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण हो रहा है उसके के खिलाफ आदिवासी समाज लड़ाई लड़ रहा है। आंदोलन को तोड़ने के लिए झूठी थ्प्त्भी दर्ज कराई गई है।
कुछ समय पहले दलित समुदाय ने भी अपने हक के लिए पूरे गुजरात में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया था और तब भी भाजपा की तानाशाह सरकार ने दलित समुदाय के होनहार युवाओं के खिलाफ झूठे केस किए थे। इसके अलावा ठाकोर समुदाय ने भी एक आंदोलन शुरू किया था और सरकार ने उस आंदोलन को भी कुचलने की कोशिश की थी। इसके अलावा राजपूत समाज के मुद्दों को लेकर करणी सेना के लोगों ने भी आंदोलन किया था और आंदोलन के भीतर भी भ्रष्ट भाजपा ने झूठे केस बनाकर समाज के युवाओं को जेल भेजने का काम किया था।
Gujrat Political News :
इसके अलावा पूरे देश में जिसकी चर्चा उठी वह पाटीदार आंदोलन को भी तोड़ने का भी प्रयास किया गया था। पाटीदार युवकों के खिलाफ कई झूठे केस किए गए थे। इसके अलावा लोकरक्षक भर्ती में भी अन्याय किया गया था। लोगों ने इसका भी विरोध किया और इस आंदोलन को तोड़ने के लिए भी भाजपा के तानाशाह नेताओं ने झूठी थ्प्त् दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने का निम्न स्तर का काम किया था। गुजरात की बाहोश पुलिस ने भी अपने ग्रेड पे के लिए आंदोलन किया था और जब पुलिस ने आंदोलन किया तो पुलिस के खिलाफ ही झूठी थ्प्त् दर्ज की गई थी। आंदोलन में कुछ लोगों को जेल में डाल दिया गया और उनका झूठा तबादला कर दिया गया। इसके अलावा पानी और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर भी किसानों ने आंदोलन किया है। कुछ क्षेत्रों में निजी कंपनियों द्वारा धमकाने के खिलाफ आंदोलन हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में पवन चक्कियों के खिलाफ आंदोलन हुए हैं। कुछ इलाकों में समर्थन मूल्य को लेकर आंदोलन भी हुआ है। लेकिन जब भी किसान विरोध करते हैं, भ्रष्ट भाजपा नेताओं ने किसानों के खिलाफ भी झूठी थ्प्त् की है।
इन सभी समाजों और सभी वर्गों के लोगों ने बार-बार आम आदमी पार्टी से निवेदन किया है कि इन सभी समाजों और संगठनों के लोगों के खिलाफ किए गए गलत मुकदमे वापस लिए जाएं। इसलिए आम आदमी पार्टी ने एक अहम फैसला लिया है कि जैसे ही आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी, सभी वर्गों और सभी समाजों के लोगों के खिलाफ सभी गलत मामलों को रद्द कर दिया जाएगा। और जिन सभी निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया गया है उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। गुजरात के सभी समुदाय आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ कर भ्रष्ट भाजपा की शान ठिकाने लाने के लिए और भाजपा के नेताओं को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस रहे है। मैं आम आदमी पार्टी की ओर से सभी समाज को धन्यवाद देता हूं।
प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी और गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया भी मौजूद थे।