GURDASPUR MURDER: उसने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
GURDASPUR MURDER
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:17 AM
GURDASPUR MURDER: चंडीगढ़। एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर में ही जलाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब के गुरदासपुर जिले की है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
GURDASPUR MURDER
उन्होंने कहा कि घटना बृहस्पतिवार रात उस वक्त हुई जब गुरदासपुर के दीनानगर में पनियार गांव निवासी संसार चंद ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई की। घटना में गंभीर रूप से घायल महिंद्रो (55) की मौत हो गई।
दीनानगर के थाना प्रभारी मेजर सिंह ने कहा कि संसार चंद पेशे से मजदूर है। उसने कुछ लकड़ियां इकट्ठा करने के बाद अपनी पत्नी के शव को जलाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आस पास के लोगों के शोर मचाने और पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया।
सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि संसार चंद अपनी पत्नी से लड़ता रहता था और उसे मारता-पीटता था। पुलिस ने बताया कि दंपति का बेटा हिमाचल प्रदेश में काम करता है। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।