
Gyanvapi Case / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक मस्जिद में त्रिशुल क्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा। सीएम योगी ने पूछा, त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है ? हमने तो नहीं रखे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, इस मामले में मुस्लिम पक्ष को आगे आना चाहिए और उन्हें कहना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है, उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो।
सीएम योगी एक न्यूज एजेंसी के पॉडकास्ट में अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि''ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा। भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वह देखे न। त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है ? हमने तो नहीं रखे। वहां ज्योतिर्लिंग हैं, देव प्रतिमाएं हैं। दीवारें चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं ?'' उन्होंने कहा कि ''मुझे लगता है कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से प्रस्ताव आना चाहिए, कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है, उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो।''
READ MORE - Swami Rambhadracharya : नोएडा में रामभद्राचार्य की कथा के मंच से हो रही है राजनीति, किया सोनिया गांधी का विरोधएक और अन्य सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, देश संविधान से चलेगा, मत और मजहब से नहीं। देखिए मैं ईश्वर का भक्त हूं, लेकिन किसी पाखंड में विश्वास नहीं करता। आप मत और मजहब अपने तरीके से होगा। अपने घर में होगा। आपके मस्जिद, इबादतगाह तक होगा। सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं और आपको किसी दूसरे पर नहीं थोप सकते हैं। देश में किसी को रहना है, तो उसे राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा अपने मत और मजहब को नहीं। Gyanvapi Case