
Hairfall : डेंड्रफ होना, (Hairfall) बालों का सफेद होना, सिर के सिर्फ किसी एक हिस्से से बालों का झड़ना (Hairfall) और दोमुंहे बाल (Hairfall) होना आजकल बहुत सामान्य समस्या हो गई है। किशोरों से लेकर युवा तक, हर कोई बालों से संबंधित अलग-अलग समस्या से जूझ रहा है। लेकिन जो चीज सबसे सामान्य है वो है हेयरफॉल (Hairfall) होना। क्या आप भी जरूरत से ज्यादा बाल टूटने (Hairfall) की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तेल की जानकारी देंगे, जिन्हें आप अपने घर पर ही आसानी से तैया कर सकते हैं। यह तेल हेयरफॉल की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
प्याज का तेल क्योंकि प्याज में भारी मात्रा में सल्फर होता है जो हेयरफॉल को रोकने में मदद करता हैं। इसके अलावा प्याज का तेल बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ उम्र से पहले सफेद या ग्रे होने से भी रोकता है और रेगुलर PH लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। घर पर प्याज का तेल बनाने के लिए प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और कुछ करी पत्ता लेकर इनका मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लें। अब हल्की आंच में इसे गैस पर रखकर इसमें कोकोनट ऑयल मिक्स करें। 5-10 मिनट बाद आंच को बढ़ाएं और इसमें एक उबाल आने दें। अब गैस को बंद कर इस मिक्चर को रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन इसमें से तेल निकाल लें और इसे एक डिब्बे में स्टोर कर दें।
पुदीने का तेल पुदीना जितना फायदेमंद पेट के लिए होता है उतना ही बालों के लिए भी होता है। मिक्स की प्रॉपर्टीज बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयरफॉल को रोकती हैं। पुदीने का तेल बनाने के लिए इसके पत्तों को छोटा छोटा तोड़ लें और इसमें बादाम का तेल मिलाकर 2 से 3 दिन तक धूप में रखें। ऐसा करने से इससे तेल अलग हो जाएगा। अब इसे इस्तेमाल करें और बचे हुए तेल को किसी डिब्बे में रख दें।
नीम और तुलसी का तेल नीम और तुलसी दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं। इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और हेयरफॉल को कम करते हैं। नीम और तुलसी का तेल स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं और डेंड्रफ का रोकते हैं। इनका तेल बनाने के लिए नीम और तुलसी को समान मात्रा में ले और इसमें मेथी के दाने और नारियल का तेल मिलाएं। सब चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इन सब चीजों को अच्छी तरह उबालें, छानें और एक जार में रख दें।