Hapur News: School bus full of children overturned
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 04:07 AM
Hapud News : हापुड़ । हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक खटारा स्कूल बस संतुलन बिगड़ जाने के कारण खेत में पलट गई । बस में सवार बच्चों की चीखपुकार मच गई। खेत में काम कर रहे किसानों ने ततपरता दिखाते हुऐ बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकला। बताया जा रहा है कि हादसे में दस से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार, जीडीपी स्कूल की बस बाबूगढ़ से बागड़पुर जा रही थी। बस जैसे ही फ्लाईओवर के पास बागड़पुर रास्ते पर पहुंची तो अचानक बस अंसतुलित होकर खेत में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। अधिकतर बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। इसके बाद बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचें और जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल द्वारा पूरी तरह से खटारा बस में बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।