Haryana: चावल मिल के ‘बॉयलर’ का एक हिस्सा धंसा, दो मजदूरों की मौत
Haryana
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:43 AM
Haryana: हरियाणा के जींद जनपद के हाट रोड स्थित चावल मील के ‘बॉयलर’ का एक हिस्सा धंस जाने से उसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Haryana News
पुलिस ने बताया कि रविवार रात हुए इस हादसे के दौरान पांच मजदूर वहां काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को कोई चोट नहीं आई।
उन्होंने बताया कि एक शव को छह घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका, जबकि दूसरे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों की पहचान बिहार निवासी सूरज (24) और उसके साले नितीश (20) के रूप में की गई है।