HAYIYANA: असामाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया
HAYIYANA
भारत
RP Raghuvanshi
07 Feb 2023 02:01 AM
HAYIYANA: अंबाला (हरियाणा)। हरियाणा के एक गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
HAYIYANA
उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की रात अंबाला के साहा ब्लॉक के तहत आने वाले हरयोली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के दाहिने हाथ और भाले को क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। ग्रामीणों ने इस संबंध में साहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महाराणा प्रताप की इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल दशहरे पर किया गया था।