
Haryana Breaking News : चंडीगढ़। हरियाणा के नूंह, मेवात में हुई हिंसा को लेकर जारी बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार द्वारा नूंह में किए जा रहे बुलडोजर एक्शन पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और यह आदेश जारी किया। नूंह में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
आपको बता दें कि नूंह में अब तक 37 जगहों पर 57.5 एकड़ जमीन से अवैध निर्माण हटा दिए गए हैं। नूंह में अब तक 162 स्थाई और 591 अस्थाई निर्माण गिराए जा चुके हैं। इतना ही नहीं नूंह के पुन्हाना, पिंगनवा, नगीना, टौरू और फिरोजपुर झिरका में प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने अर्धसैनिक बल और पुलिस के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।
इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, बने रहें चेतना मंच के साथ...