हरियाणा में जीत से कांग्रेस में दौड़ी खुशी की लहर, बोले- पीएम मोदी को भेजेंगे जलेबी
Haryana Election Result
भारत
RP Raghuvanshi
08 Oct 2024 03:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
08 Oct 2024 03:32 PM
Haryana Election Result : हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों में काग्रेंस बीजेपी से आगे निकलती नजर आ रही है वहीं बीजेपी कांग्रेस से पीछे नजर आ रही है। शुरूआती रुझानों में बहुमत का आंकडा पार करने के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दिल्ली मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर कांग्रेस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, हम पीएम मोदी को जलेबी भेजेंगे। कांग्रेसी नेता का ये बयान काफी तूल पकड़ रहा है।
पीएम मोदी को लड्डू भेजेंगे- पवन खेड़ा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है जिसकी खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, अभी यह शुरुआती रुझान है, इंतजार कीजिए। पूरा भरोसा है कि आज पूरे दिन जलेबी और लड्डू खाने को मिलेंगे। उन्होंने नायब सिंह सैनी को लेकर कहा, उनको भी जलेबी भेज देंगे. साथ ही उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कांग्रेस पूरी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
कांग्रेस में कौन होगाCM फेस?
इस बार हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसी को सीएम फेस घोषित नहीं किया था, इसी वजह से जीत के बाद कांग्रेस खेमे में सीएम पद को लेकर संग्राम मच जाएगा। सीएम पद को लेकर पार्टी में भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला रेस में बने हुए हैं। तीनों ही अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए सियासी फील्डिंग कर रहे हैं।
10 साल बाद सत्ता में लौटेगी कांग्रेस?
जहां एक तरफ हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी पिछड़ रही है और 21 सीटों पर बनी हुई है। बीजेपी के पूर्व सीएम नायाब सैनी ने कहा, हम ने पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों की पूरी ईमानदारी से सेवा की है। अगर हम कामों की गिनती करें तो काफी समय लग जाएगा। साथ ही उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा, एक बार फिर तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन रही है। नायाब सैनी ने कांग्रेस को लेकर कहा एग्जिट पोल को लेकर यह छत्तीसगढ़ में कह रहे थे कि हमारी सरकार बन रही है, उन्हें खुश होने दीजिए। हम ने विकास किया, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। Haryana Election Result