
Haryana Flood[/caption]
पुलिस प्रशासन व सरकार इस आपदा से निपटने में नाकामयाब होती नजर आई है । निचले इलाकों में NDRF, HDRF और आर्मी की टीम को लगाया गया था इसके साथ पुलिस प्रशासन भी लोगों की मदद कर रहे थे । लेकिन ये मदद कितने लोग तक पहुंच पाई और कितने नहीं ये बता पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि इसका कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है । अंबाला जिला में कई राहत शिविर भी लगाए गए और कई सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई । अंबाला विधायक ने खुद कई जगहों का दौरा भी किया । लेकिन बहुत से लोग नाखुश दिखाई दिये और विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए ।
Haryana Flood[/caption]
जिला अंबाला में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच गई है । इसके साथ ही कई पशु भी इस बाढ़ की चपेट में आने से मर चुके है । हालाकिं सरकार ने बाढ़ से मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है और जिनका बाढ़ में नुकसान हुआ है उन्हें भी मुआवजा देने के लिए कहा है । लेकिन इसको लेकर भी खानापूर्ति ही होगी या लोगों तक मुआवजा पहुंच पाएगा ये भविष्य के गर्भ में है ।